सुल्तानपुर, सितम्बर 25 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठन के लिए चुनाव 14 अक्टूबर को फिर घोषित किया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेन्द्र प्रसाद दुबे ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। अधिवक्ता अरविन्द सिंह राजा ने बताया कि हाईकोर्ट ने 22 अक्टूबर को अगली सुनवाई नियत कर उससे पहले चुनाव पूरा कराने और रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के निर्देश पर चुनाव जिला जज की निगरानी में होगा। जिसको लेकर शुक्रवार को जिला जज सुनील कुमार ने एसपी विनीत जायसवाल के साथ चुनाव पर मंथन किया। चुनाव प्रक्रिया 29 सितंबर को मतदाता सूची के प्रकाशन से शुरू होकर 15 अक्टूबर को मतगणना के साथ समाप्त होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...