Sultanpur News: 12 घंटे में हुई 43 मिमी बारिश, जनजीवन प्रभावित
सुल्तानपुर, सितम्बर 25 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। जिले में दो दिन से आसमान में काले बादल छाए रहने के साथ-साथ हो रही रिमझिम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। 12 घंटे में 43 मिमी से अधिक बारिश होने से कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। इसके साथ ही अगेती धान की फसल बारिश व तेज हवा से गिर गई है। धीमी गति से हो रही बारिश से कच्चे मकान भी गिरने लगे है। जयसिंहपुर व कुड़वार क्षेत्र के कई गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से गांव में अंधेरा है। बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट आने से सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्पष्ट निम्न दबाव के चलते प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल गया है। तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश हो रही है। 12 घंटे में जिले में 43 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। लगतार बारिश के साथ हवा चलने से अग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.