सुल्तानपुर, अगस्त 19 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। अगस्त माह के इस सप्ताह आसमान में बादल होने के साथ तीन दिन से रुक-रुककर बारिश होने से धान की फसल लहलहा उठी है। बारिश के पानी से कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। शहर के कई मोहल्ले समेत अमहट मंडी के पानी निकासी की सुविधा नही होने से जलभराव हो गया है। बुधवार को दिन में छिटपुट दो बार बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। जिले में किसानों ने इस साल धान की रोपाई एक लाख 864 हेक्टेयर क्षेत्रफल में किया गया है। धान की रोपाई के समय कम बारिश होने के बाद भी किसानों ने नलकूप के सहारे धान की रोपाई किया। अगस्त माह के शुरुआत में बारिश होने के बाद कई दिन तक बारिश नही होने से धान की फसल सूखने लगी थी लेकिन इस सप्ताह मानसून सक्रिय होने से आसमान में बादल छाए हुए है। बुधवार को...