Sultanpur News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान: राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने पौधा रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश
सुल्तानपुर, जुलाई 12 -- Sultanpur News: लंभुआ (सुल्तानपुर), संवाददाता। सुलतानपुर में लंभुआ नगर पंचायत के तुलसी नगर वार्ड में रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया। राज्यमंत्री के लंभुआ आगमन पर आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीसी तथा स्काउट-गाइड के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधे रोपे। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.