सुल्तानपुर, अगस्त 1 -- Sultanpur News: हलियापुर, संवाददाता तहसील क्षेत्र के हलियापुर कस्बे से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच -330ए के दोनों ओर फुटपाथ और पटरी पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अभियान तेज करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार सड़क सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए जल्द ही प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा।एनएचएआई के प्रबंधक रवि राय ने दूरभाष पर बताया कि अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जाएगा। निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जुर्माना लगाने तथा कानूनी कार्रवाई करने का भी प्रावधान है। उन्होंने बताया कि हलियापुर कस...