सुल्तानपुर, अक्टूबर 29 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। क्षेत्र में गुरुवार भोर से रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। अर्णव तूफान के प्रभाव की आशंका के बीच तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ गई है। वहीं, खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। किसानों के मुताबिक, धान की फसल इस समय कटाई के लिए तैयार है, लेकिन मौसम खराब होने से कटाई का काम प्रभावित हो रहा है। यदि तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो खेतों में खड़ी फसल गिर सकती है, जिससे उपज और गुणवत्ता दोनों पर असर पड़ने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: बूंदाबांदी से 8 डिग्री गिरा पारा, धान की फसल पर संकट के बादल किसान जियालाल, इंद्रजीत यादव, राजाराम और रामसंजीवन ने बताया कि मौसम की अनिश्चितता के कारण कटाई को लेकर परेशानी बढ़ गई...