Sultanpur News: हर्ष फायरिंग में मासूम की मौत, रिश्तेदार नामजद
सुल्तानपुर, नवम्बर 2 -- Sultanpur News: कादीपुर। फुटेहरी बनके गांव में रविवार की शाम बारात की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। वाहन के सहारे खड़ी की गई एक लाइसेंसी बंदूक अचानक गिरने से चली गोली लगने से पांच वर्षीय मासूम अर्श गंभीर रूप से घायल हुआ। परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने गोमती नदी के देवाढ घाट पर शव मासूम के शव को दफन किया। इस संबंध में प्रभारी कादीपुर ने बताया कि मृत मासूम के पिता गिरिवर गोपाल की तहरीर पर लापरवाही से बंदूक छोड़ने वाले रिश्तेदार अजय वर्मा के खिलाफ एक्सीडेंटल मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.