सुल्तानपुर, जुलाई 4 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के साम्भरपुर गांव में वर्ष 2011 के हत्या मुकदमे में सुलह के लिए दबाव को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभाजीत तिवारी ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2011 में उनकी पत्नी की हत्या के मामले में मुकदमा अभी न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मुकदमे में समझौते का दबाव बनाते हुए अरुण, अखिल व आलोक उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकाते रहे हैं। आरोप है कि दो जुलाई की सुबह उनका पुत्र सुनील जब दुकान जा रहा था, तभी अरुण, अखिल, आलोक तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोककर मारपीट की। बाद में आरोपित उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शु...