Sultanpur News: हत्यारोपी महिला की गिरफ्तारी पर रोक
सुल्तानपुर, अगस्त 22 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के काछा भिटौरा में सीताराम निषाद की हत्या करने में आरोपी मंजू निषाद की गिरफ्तारी पर न्यायाधीश राकेश पांडेय ने रोक लगा दी है। अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह मदन ने जमानत अर्जी पेश कर मंजू की भूमिका से इनकार किया। भूमि विवाद में बीते 10 अप्रैल को हुई घटना में सीताराम की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी गुलाबा देवी की तहरीर पर पड़ोस के राम कृपाल, उसकी पत्नी मंजू, भगेलू और उसकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.