सुल्तानपुर, नवम्बर 18 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। पंचायतीराज विभाग के तहत जिला स्वच्छता समिति, उत्सव भवन, पंचायत भवन निर्माण, डिजिटल लाइब्रेरी, आडिट संबन्धित कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी व सीडीओ की मौजूदगी में हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की स्थिति अपेक्षा के अनुरुप नहीं मिली। स्वच्छता संबन्धित कार्यों की प्रगति खराब होने पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एडीओ पंचायत जयसिंहपुर, दोस्तपुर, अखंडनगर, कादीपुर, पीपी कमैचा को प्रतिकूल प्रविष्ट देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायतों में नियमित कूड़ा उठान व कूड़ा निस्तारण केन्द्र का संचालन करने का निर्देश दिया। बैठक में समस्त एडीओ पंचायत, स्वच्छभारत मिशन के अधिकारी व अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: स्वच्छता की प्रगति खराब होने पर...