सुल्तानपुर, अक्टूबर 12 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता मुड़हा गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। स्कूल में सफाई करने गए व्यक्ति की हालत गंभीर होने की सूचना पर परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।मुड़हा गांव निवासी द्वारिका (52) पुत्र फूलचंद सफाई का कार्य करते थे। परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर बाद वह क्षेत्र के कॉलेज में सफाई करने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम करीब चार बजे कॉलेज के एक शिक्षक ने घर पहुंचकर उनकी पत्नी सूरसती को पति की हालत गंभीर होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सूरसती स्कूल पहुंचीं और द्वारिका को लेकर बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के पास गईं। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के ...