सुल्तानपुर, नवम्बर 26 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा दस की दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। दोनों के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गयी सूचना के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने-अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।इसके बाद एक छात्रा की मां ने अपनी 14 वर्षीय बेटी, जबकि दूसरी छात्रा के पिता ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छात्राओं की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: स्कूल गईं कक्षा दस की दो छात्राएं लापता, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...