सुल्तानपुर, अक्टूबर 2 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता विकासखंड प्रतापपुर कमैचा सभागार में शुक्रवार को आयुष विभाग की ओर से सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक अजय मिश्र ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न योगासनों एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी।योग प्रशिक्षक अजय मिश्रा ने प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों के साथ प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही मानसिक तनाव को कम करने और कार्य क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कर्मचारियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने...