सुल्तानपुर, अक्टूबर 5 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर पांच दिवसीय स्वास्थ्य शिविर शुरू हुआ। स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, कृषि और पशुपालन विभाग की टीमों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। एक बच्चे का अन्नप्राशन कराया गया। आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजयलक्ष्मी शुक्ला, बीडीओ विमलेश चंद्र त्रिवेदी और एडीओ पंचायत विजय वर्मा मौजूद रहे। स्वास्थ्य टीम में डॉ. रेशमा बेगम, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. रवि सिंह, प्रीति मिश्रा, वीरेंद्र, आकाश मौर्या, अंकुश यादव, अंकुश वर्मा, सुमन वर्मा, कमलेश, प्रतिभा, सिम्पा पाल, महेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रशांत, सर्वेश और रंजना सिंह ने जिम्मेदारी संभाली। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kund...