सुल्तानपुर, अगस्त 5 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता ब्लॉक संसाधन केंद्र में बुधवार को सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सभाजीत के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी बलदेव प्रसाद यादव ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।समारोह को संबोधित करते हुए बीईओ ने कहा कि सभाजीत ने अपने लंबे सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। सभी ने उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एआरपी श्रीमती पूजा सिंह, अमन यादव, पंकज शुक्ल, बलवंत मौर्य, सुरेश कुमार, विनोद कुमार, मनीष सिंह, दानिश आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...