सुल्तानपुर, जुलाई 13 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के बिरमलपुर गांव में सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए। घटना के समय परिवार के सदस्य अस्पताल में भर्ती महिला की देखभाल के लिए घर से बाहर थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।बिरमलपुर निवासी विजय शर्मा ने बताया कि उनकी मां का सुलतानपुर के एक निजी अस्पताल में पेट का ऑपरेशन हुआ है। वह अपने छोटे भाई ऋषि के साथ अस्पताल में मौजूद थे, जबकि घर पर ताला बंद था। रविवार शाम जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर अलमारी और बक्सों के ताले भी टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित के अनुसार चोर उनकी पत्नी और मां के सोने के मंगलसूत्र, चेन, कान के कुंडल तथा चांदी का कमरबंद समेत लाख...