सुल्तानपुर, अक्टूबर 12 -- Sultanpur News: कादीपुर, संवाददाता भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी की ओर से सोमवार को क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में पंचायत आयोजित की गई। तहसील अध्यक्ष अरविंद चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई पंचायत में किसानों और आम लोगों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी राधेश्याम वर्मा को 25 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

किसानों की समस्याएं और मांगें पंचायत में किसानों की फसलों को जंगली सूअरों और नीलगायों से होने वाले नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि छुट्टा वन्यजीवों के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जान...