सुल्तानपुर, जुलाई 6 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन मंगलवार को जिला मुख्यालय पर हो रहा। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री जिले को 819 करोड़ रुपए की धनराशि से तैयार होने वाली 99 परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। इन परियोजनाओं में लोकार्पण व शिलान्यास दोनों शामिल है। यह भी पढ़ें- Banda News: चमाचम हो रही सड़कें, सीएम के स्वागत की तैयारी में जुटा जिला प्रशासनपरियोजनाओं का विवरण मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय पर नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन व चिकित्सीय भवन, बल्दीराय तहसील भवन, आवासीय भवन, नवनिर्मित नर्सिंग कालेज भवन समेत 557 करोड़ की 65 परियोजनाओं का सात जुलाई को जनसभा स्थल पर लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा नवनिर्मित कई छोटी परियोजनाओ...