सुल्तानपुर, अक्टूबर 26 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता रोजी रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब कमाने गए युवक की बिमारी के चलते रविवार शाम अबहा शहर के एक अस्पताल में मौत हो गयी। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। हवाई जहाज की उड़ान बंद होने के चलते सऊदी अरब में रिश्तेदारों की उपस्थिति में शव के दफनाने की प्रक्रिया की जा रही है।स्थानीय थाना क्षेत्र के हरखपुर निवासी बेलाल अहमद(38) पुत्र स्व.मो.नजर रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब के अबदा शहर में गाड़ी चलाने का काम करता था। मृतक दूसरी बार चार माह पूर्व सऊदी अरब गया था। उसकी एक माह पूर्व अचानक तबियत बिगड़ गयी। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: सात बच्चों के सिर से उठा पिता का साया वहां रह रहे रिश्तेदार ने अस्पताल में भर्ती कराया था। तब से इलाज चल रहा था। वह कोमा में चला गया था। रविवार शाम बेला...