सुल्तानपुर, अक्टूबर 18 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के पास रविवार सुबह गन्ने के खेत में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान कोहरा गांव निवासी बखेड़ू गौड़ (55) पुत्र स्व. राम आधार के रूप में हुई। सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बेटी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बखेड़ू का शव पसियापारा (डड़वा) में सर्विस लेन से करीब 100 मीटर उत्तर चकमार्ग के किनारे गन्ने के खेत में मिला। बेटी अंशिका के मुताबिक, रविवार सुबह फोन पर पिता का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उनके सिर पर चोट और खून के निशान दिखाई दिए। उसने तहरीर में आरोप लगाया कि लोकनाथपुर का एक व्यक्ति उसके पिता को आए दिन जान से मार...