सुल्तानपुर, अगस्त 23 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता थाना क्षेत्र के खालिसपुर दुर्गा गांव के पास शनिवार रात सर्विस रोड पर सड़क समाप्त होने से एक कार सड़क किनारे लगे खंभे और स्टे-तार से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, उसमें सवार ओम, पलक, पिंटू पांडेय समेत चार लोग बाल-बाल बच गए।कार सवार लोग दोस्तपुर कट से गोसैसिंहपुर की ओर जा रहे थे। माइलस्टोन 155.3 के पास खालिसपुर दुर्गा गांव के समीप सर्विस रोड आगे नहीं बनी है। सड़क दूसरी दिशा में मुड़ गई है, लेकिन मौके पर रास्ता बदलने अथवा सड़क समाप्त होने का कोई संकेतक नहीं लगाया गया है। इससे चालक को आगे रास्ता खत्म होने का अंदाजा नहीं हो सका और कार सड़क किनारे लगे खंभे के स्टे-तार से टकरा गई। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: सर्विस रोड पर खंभे से टकराई कार, सवार बाल-बाल बचे यह भी प...