Sultanpur News: सरकारी जमीन से कब्ज़ा हटाया गया
सुल्तानपुर, सितम्बर 25 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। विकास खंड के नारामधईपुर गांव में शुक्रवार दोपहर ग्राम सभा की जमीन पर बने कच्चे मकान पर प्रशासन की कार्रवाई हुई। तहसीलदार की अदालत से जारी धारा 67 के बेदखली आदेश के अनुपालन में ग्रामीण अच्छेलाल का कब्जा हटवाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम और राजस्व टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई एसडीएम कादीपुर विनीत कुमार की निगरानी में हुई। मौके पर नायब तहसीलदार अनिल कुमार सिंह, कानूनगो इंद्रभान मिश्रा और हल्का लेखपाल रामयज्ञ यादव समेत विकास कौशिक, बजरंग बली यादव और फुलगेन लेखपाल भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी दोस्तपुर नारदमुनि सिंह, उपनिरीक्षक जगदीश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.