Sultanpur News: सरकारी चिकित्सक के साथ बदसलूकी
सुल्तानपुर, जुलाई 6 -- Sultanpur News: धनपतगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपतगंज में तैनात चिकित्सक के साथ रविवार की रात नशे में एक युवक बदसुलूकी की। पीड़ित चिकित्सक ने शिकायत थाना धनपतगंज पर की है। जनरल फिजिशियन सुभाष चन्द्र विश्वास की तैनाती धनपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर है। सोमवार की रात वह अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे थे, तभी मझवारा गांव का एक युवक वहां पहुंचा और चिकित्सक के साथ गाली गलौज की व मारपीट शुरू कर दी। जब चिकित्सक ने एतराज किया तब उक्त प्रदीप ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। घटना के बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। पीड़ित चिकित्सक सुभाष चन्द्र विश्वास ने थाना स्थानीय पर तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.