सुल्तानपुर, अक्टूबर 14 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के परास्नातक (एमए) के विद्यार्थियों ने बुधवार को गोराबारिक-अमहट (तुराबखानी) स्थित आनंद भवन वृद्धाश्रम का शैक्षणिक भ्रमण कर समाजशास्त्रीय सर्वेक्षण किया। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक, पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति का अध्ययन करना तथा उनके जीवन की चुनौतियों, समस्याओं और आवश्यकताओं को समझना था।समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित इस सर्वेक्षण में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अखिलेश सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता एवं डॉ. शालिनी सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। सर्वेक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने 50 प्रश्नों पर आधारित विशेष साक्षात्कार अनु...