सुल्तानपुर, जुलाई 8 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में मां बेटा सहित तीन की मौत हो गई। मां-बेटा की बाइक में मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर लपटा गांव के पास अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मारा था। हादसे में बेटे की मौके पर जबकि मां की मेडिकल कॉलेज में मौत हुई। इसीक्रम में दूसरी घटना लंभुआ थाना क्षेत्र के डकाही गांव के पास निजी विद्यालय के बस परिचालक को अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में घायल परिचालक की मौत हो गई। परिचालक छात्रों को सड़क पार कराकर बस पर वापस लौट रहा था। तभी यह घटना हुई। पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है।

मौत का कारण मोतिगरपुर, संवाद के अनुसार जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी अमर बहादुर प्...