सुल्तानपुर, सितम्बर 25 -- Sultanpur News: लंभुआ, संवाददाता लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पहले तो परिजन कार्रवाई करने से मना कर दिए, बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह भी पढ़ें- Etah News: 24 घंटे में हाइवे स्थित गांव भदुआ पर दूसरा हादसा, महिला की मौत बुजुर्ग महिला की दुर्घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के घरवासपुर की बुजुर्ग महिला भुइला उम्र लगभग 85 वर्ष का घर वाराणसी - सुल्तानपुर फोरलेन के किनारे मौजूद है। शुक्रवार की सुबह वृद्धा घर के सामने मौजूद फोरलेन पर पहुँच गई। इस दौरान वाराणसी से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। वृद्धा को रौंद कर वाहन भाग निकला। टक्कर की आवाज सुनकर परिवारीजन ...