सुल्तानपुर, अगस्त 1 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता थाना क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सहिनवां नया का पूरा निवासी लालजी पुत्र शंकर बनराजा की तहरीर के अनुसार, 23 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे उनके भाई लल्लन (39) मोटरसाइकिल से छीतेपट्टी से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे।इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें पहले सीएचसी दोस्तपुर, फिर जिला अस्पताल अंबेडकरनगर ले गए, जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर के...