सुल्तानपुर, अक्टूबर 11 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता। विजयदशमी पर्व के नजदीक आते ही पूर्वांचल के ऐतिहासिक पांडे बाबा धाम मेले के आसपास रौनक बढ़ने लगी है। मेले में दुकान लगाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से व्यापारी पहुंच रहे हैं। दुकानदार अपनी जगह सुरक्षित कर दुकानें सजाने और सामान तैयार करने में जुटे हैं। बाबा का दर्शन कर व्यापारी मेले में कारोबार की शुरुआत की तैयारी कर रहे हैं। धीरे-धीरे जुट रहे दुकानदारों से मेले का माहौल बनने लगा है। पांडे बाबा धाम का मेला धार्मिक आस्था के साथ ही क्षेत्र की पुरानी परंपराओं और ग्रामीण बाजार की संस्कृति का भी प्रतीक है। विजयदशमी के अवसर पर लगने वाले इस मेले में दूर-दराज से आने वाले व्यापारी अपनी दुकानें लगाते हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: उमरपुर की रामलीला 29 अक्तूबर से यहां परंपरागत मिठ...