Sultanpur News: सचिवों व पंचायत सहायकों को दिया प्रशिक्षण
सुल्तानपुर, जुलाई 24 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत शुक्रवार को विकास खंड दोस्तपुर सभागार में सचिवों एवं पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 16वें केंद्रीय वित्त आयोग एवं छठवें राज्य वित्त आयोग की कार्ययोजना तैयार करने और उसके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। सहायक विकास अधिकारी नागेश्वर शुक्ला तथा एडीओ पंचायत विजय वर्मा ने ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने, ग्राम सभा की नियमित बैठकें आयोजित करने और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाएं तैयार की जाएं, जिससे वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि का पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से उपयोग हो सके।प्रशिक्षण यह भी पढ़ें- सचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.