सुल्तानपुर, जुलाई 2 -- Sultanpur News: गोसाईगंज,सुलतानपुर,संवाददाता। सुलतानुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मलवा गांव में गुरुवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के जीने के नीचे फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक की टीम के साथ घटना स्थल की जांच पड़ताल की है। मलवा गांव निवासी अनुराग वर्मा अपनी पत्नी माला वर्मा के साथ बुधवार रात भोजन करने के बाद एक ही कमरे में सोए थे। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे अनुराग की नींद खुली तो पत्नी कमरे में नहीं थी। उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। आवाज देने पर उनके छोटे भाई ने बाहर से दरवाजा खोला।

पुलिस जांच इसके बाद दोनों माला की तलाश करते हुए घर के जीने की ओर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। माला का शव कपड़े के सहारे छत की बल्ली से लट...