सुल्तानपुर, अक्टूबर 7 -- Sultanpur News: लम्भुआ, संवाददाता। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के धारपुर गांव में बुधवार दोपहर एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की। मृतका की पहचान कुसुम (16) पुत्री संतराम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोपहर में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विधिक कार्रवाई कर रही है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं बेटी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...