सुल्तानपुर, सितम्बर 16 -- Sultanpur News: सूरापुर (सुलतानपुर)। संवाददाता। कई दशकों से चली आ रही ऐतिहासिक एवं पारंपरिक श्रीकृष्ण बरही महोत्सव की परंपरा में मंगलवार को सूरापुर बाजार आकर्षक विद्युत झालरों से दुल्हन की तरह सजा नजर आया। विभिन्न मार्गों पर सजाई गई जीवंत झांकियों को देखने के लिए शाम से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी, जो देर रात से लेकर सुबह तक बनी रही। जगह-जगह आल्हा, बिरहा, कव्वाली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का मनोरंजन किया। महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व पिछले 21 वर्षों से लगातार कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे भोजपुरी युवा गायक राहुल पांडेय रमन ने भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: भगवान श्रीकृष्ण के बरही पर हुआ भव्य बाजार में आने वाले लोगों के लिए विभिन्न स्थानों पर फलाहार, लंग...