Sultanpur News: श्रद्धालुओं ने भवं-भवानी धाम में किया जलाभिषेक
सुल्तानपुर, अगस्त 17 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर। सावन के तीसरे सोमवार को मौसम पर आस्था भारी रही। सुबह से हो रही बूंदाबांदी के बावजूद भव-भवानी धाम मंदिर में श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष कर भगवान शिव का बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूर्वा और दूध से जलाभिषेक कर धूप-दीप से विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना के अनुसार जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर संस्थापक पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित जय नारायण तिवारी के संयोजन में पूर्णिमा तक 51 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा महामृत्युंजय मंत्र का जाप शुरू किया गया है। डॉक्टर मुकेश तिवारी ने पंडित रितिक मिश्र ने गन्ने का रस आदि से रुद्राभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों पर उमड़े श्रद्धालु यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.