सुल्तानपुर, जुलाई 19 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता शोरूम का शटर तोड़ने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने छह नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, जौनपुर जिले के पट्टी नरेंद्रपुर निवासी पवन कुमार की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप है कि शनिवार की शाम दोस्तपुर निवासी रजनीश गुप्ता, मनीष गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अवनीश गुप्ता, सीमा और डाली अन्य सहयोगियों के साथ निर्माणाधीन शोरूम पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी तथा शोरूम में लगा लोहे का शटर तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...