Sultanpur News: शीघ्र नई बिल्डिंग से रजिस्ट्री शुरू कराएं : सीडीओ
सुल्तानपुर, जुलाई 19 -- Sultanpur News: लंभुआ, संवाददाता लंभुआ तहसील कार्यालय के निकट नवनिर्मित उप निबंधक कार्यालय भवन का मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिह ने निरीक्षण किया और नए भवन में शीघ्र रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने भवन के कक्षों, अभिलेख कक्ष, शौचालय, खिड़की-दरवाजों, टाइल्स, रंगाई-पुताई, बाउंड्रीवाल तथा अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि भवन का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है।लंबे समय से अधिवक्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों की मांग रही कि निबंधन कार्यालय का संचालन पुराने भवन के स्थान पर नए भवन से शुरू किया जाए, जिससे रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। सीडीओ ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर कार्यालय को जल्द से जल्द संचालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.