सुल्तानपुर, जुलाई 19 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानन्द नगर के शिशु मंदिर सभागार में संकुल के गणित एवं विज्ञान वर्ग के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने पंचपदी शिक्षण पद्धति और ज्ञानेन्द्रियों तथा कर्मेंद्रियों के विकास पर व्यापक प्रकाश डाला। कहा विद्यार्थियों को ज्ञान पिपासु बनाने में आचार्य की भूमिका महत्त्वपूर्ण है।इससे पूर्व प्रधानाचार्य एवं सुलतानपुर संकुल प्रमुख राकेश मणि त्रिपाठी ने गणित तथा विज्ञान वर्ग के प्रशिक्षण की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य आचार्यों को विद्यार्थियों के अधिगम को बढ़ावा देने और विविध कक्षा परिवेशों के अनुकूल ढलने के लिए आवश्यक कौशलों से लैस करना है। यह भी पढ़ें- आचार्य का आचरण एव...