सुल्तानपुर, सितम्बर 6 -- Sultanpur News: धनपतगंज। हरौरा में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। जिसके तहत गर्भवती महिलाओं तथा नवजात बच्चों को विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए गए। एएनएम दीपमाला ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए साफ-सफाई, संतुलित एवं पौष्टिक आहार के साथ समय पर टीकाकरण भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि नवजात शिशुओं को डिप्थीरिया, काली खांसी सहित अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए निर्धारित समय पर सभी टीके अवश्य लगवाएं। कार्यक्रम के दौरान 16 बच्चों को निर्धारित टीके लगाए गए, जबकि चार गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण किया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ता विंध्यवासिनी, जमीरुल निशा, रीता तिवारी सहित अन्य स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ी कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...