Sultanpur News: शाहीपुल से मझुई नदी में गिरा युवक, तलाश जारी
सुल्तानपुर, सितम्बर 26 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बे के कजियाना उत्तरी मोहल्ला निवासी अंडा विक्रेता विजय ठठेरा (48) पुत्र रामलखन शनिवार को शाहीपुल से मझुई नदी में गिर गए। घटना के बाद पुलिस, फायर कर्मियों और स्थानीय तैराकों ने नदी में तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका। बताया गया कि विजय शाहीपुल पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नदी में जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुल की पटरी पर मिली चप्पल को उनकी पत्नी रीना ने विजय की बताया। सूचना पर थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह और कस्बा इंचार्ज अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: गोमती में युवक डूबा, शव की तलाश में जुटी एनडीआरएफ इसके बाद स्थानीय तैराक नदी में उतरकर विजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.