सुल्तानपुर, अगस्त 19 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बा स्थित शाहीपुल पर मंगलवार को मृत मिले 55 वर्षीय अधेड़ की पहचान सुशील शुक्ला पुत्र कपिल देव शुक्ला, निवासी नेवतरिया, थाना अकबरपुर, जिला अंबेडकर नगर के रूप में हुई। उसकी जेब से सीएचसी शाहगंज की 31 जुलाई और सात अगस्त की इलाज की पर्चियां मिली थीं। पर्चियों पर नाम सुशील पुत्र कपिल देव दर्ज था, जिससे पुलिस को पहचान में मदद मिली। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि बुधवार को विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...