Sultanpur News: शराब सेल्समैन को मारी गोली, गंभीर रेफर
सुल्तानपुर, अगस्त 25 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा स्थित कंपोजिट शराब ठेके पर 24 अगस्त की रात करीब 12 बजे रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि नशे में धुत होकर दोनों युवकों ने शराब सेल्समैन पर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली सेल्समैन के पुट्ठे में लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बहराइच जनपद के जरवल रोड थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी शिवम जायसवाल बरौंसा स्थित कंपोजिट शराब ठेके पर सेल्समैन हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया है कि 24 अगस्त की रात थॉर सवार दो युवक ठेके पर पहुंचे थे। दोनों ने बीयर खरीदी और कुछ रुपये ऑनलाइन भुगतान किया। आरोप है कि जब शिवम शेष रुपया वापस करने के लिए मुड़ा तो दोनों ने जान से मारने की नीयत से अवैध असल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.