सुल्तानपुर, नवम्बर 7 -- Sultanpur News: लम्भुआ। लंभुआ नगर पंचायत क्षेत्र के कृष्णा नगर में स्थित एसएन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं बच्चों द्वारा तैयार किए गए 40 मॉडलों का उप जिलाधिकारी आईएएस अंशुल हिंदल ने अवलोकन किया तथा बच्चों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों की प्रतिभा निखारने एवं उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करने का बेहतरीन माध्यम है। प्रधानाचार्य प्रियंका तिवारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों के जरिए अपनी रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में रक्षा श्रीवास्तव ने मैनेजमेंट ऑफ वाटर पॉल्यूशन, वैष्णवी पाण्डेय एवं आयुषी यादव ने मैथ्स पार्क, रिद्धि सिंह ने यूज ऑफ म...