सुल्तानपुर, अक्टूबर 29 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता । दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर कुड़वार चर्चा में रहा। डीआईजी,रैपिड एक्शन फोर्स, पीएसी सहित अन्य थानों की पुलिस ने लाख रूपए खर्च कर मंगाए गए डीजे काम्पटीशन पर पानी फेर दिया। जिससे इस बार आयोजकों में मायूसी छा गयी। लगभग पांच दशक से कुड़वार कस्बे में लग रही रामलीला शांति पूर्वक सम्पन्न होती आ रही है। तीन वर्ष से आयोजकों द्वारा विसर्जन में डीजे कंपटीशन को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। पिछले विसर्जन में कंपटीशन में घर की खिड़कियां हिल रहीं थीं। जिससे आम जनमानस को भी काफी कठिनाई हुई। इस बार कुड़वार चर्चा में रहा। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: कुड़वार में दर्जन भर दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन पीस कमेटी में डीएम,एसपी ने समिति पदाधिकारियों को न्यायालय की गाइडलाइन का पालन कर...