Sultanpur News: विवाद के बाद ससुराल से लौटे युवक ने खुद को मारी गोली, मौत
सुल्तानपुर, अक्टूबर 13 -- Sultanpur News: लम्भुआ संवाददाता। थाना क्षेत्र के धनेछ गांव निवासी युवक ने मंगलवार की शाम अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। घटना से कुछ देर पहले युवक अपनी ससुराल लौटा था। गोली से घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लम्भुआ ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही लम्भुआ सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की मानें तो युवक अनी ससुराल सुजानगंज गया था, वहां उसका विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही। लंभुआ थाने की पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के धनेछ गांव निवासी दिग्विजय सिंह (32)पुत्र लाल प्रताप सिंह अपनी साली मोनी की शादी अपने गांव के ही एक युवक से करा दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.