सुल्तानपुर, सितम्बर 11 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। फाल्ट सहित अन्य कारणों से होने वाली विद्युत कटौती से परेशान भीड़ ने शुक्रवार को चांदा बिजलीघर पहुंचकर वहां हंगामा किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान भीड़ की एसडीओ से बहस हो गई। बात बढ़ने पर माहौल गर्म हो गया था। नाराज एसडीओ थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिए। इसबात की जानकारी होने पर भीड़ भी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तभी इस घटना की सूचना मिलने पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट लम्भुआ अंशुल हिंदल व क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर चांदा थाने पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने तहरीर वापस ले लिया। चांदा कोतवाली क्षेत्र के ढाखापुर गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र में उपखंड अधिकारी विमल...