Sultanpur News: विधायक राजबाबू उपाध्याय पीड़ित परिजनों से मिले
सुल्तानपुर, जुलाई 3 -- Sultanpur News: गोसाईगंज। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने शुक्रवार को मृतक आजाद वर्मा के आवास कारीबहार पहुंचकर स्वजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही आश्वासन दिया कि घटना में जो भी लोग शामिल होंगे उन पर सख्त कार्रवाई होगी। 28 जून को आजाद वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जनपद से बाहर होने के चलते विधायक ने पीड़ित परिवार से दूरभाष पर वार्ता कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था। विधायक के साथ एसडीएम प्रभात कुमार सिंह, सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह, भाजपा नेता रत्नेश तिवारी थानाध्यक्ष अखण्डदेव मिश्रा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.