सुल्तानपुर, अगस्त 10 -- Sultanpur News: सूरापुर, संवाददाता। रविवार की रात विजेथुआ महावीर धाम में मंदिर परिसर से सटे तीन दुकानों के ताले काटकर चोरों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमृतलाल अग्रहरि, जीतलाल अग्रहरि, रमेश पाण्डेय काका व शुभम पांडेय की बैट्री, इनवर्टर, गैस सिलेंडर, पंखा, चूल्हा, रिफाइन व नगदी चोरी की। स्थानीय लोगों की सूचना पर सोमवार की सुबह दुकान पर पहुंचे पूर्व जिपंस अमृतलाल अग्रहरि, अर्जुन अग्रहरि रमेश पाण्डेय काका ने डायल 112 सहित उच्चाधिकारियों को सूचना दी। उन्होंने बताया कि चोरों ने शटर में लगे ताले को काट कर दो कामर्शियल गैस सिलेंडर, दो पंखा एक छोटा एक बड़ा, लगभग दो हजार नगदी, एक बैट्री, इन्वर्टर, जीतलाल अग्रहरि की दुकान से एक बैट्री, एक इन्वर्टर, दो गैस सिलेंडर व दो चूल्हा इन्हीं की दुकान में रखा शुभम पांडेय का एक बैट्री, ए...