सुल्तानपुर, सितम्बर 27 -- Sultanpur News: सूरापुर, संवाददाता । रविवार को विजेथुआ धाम में युवा रचनाकार सत्यम गुप्ता की पहली पुस्तक 'उम्मीदों का लड़का' का विमोचन हुआ। मुख्य अतिथि कादीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कहा कि डिजिटल युग में पुस्तक लिखना और प्रकाशित करना साहस का कार्य है। युवाओं को सपनों के साथ उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल और श्यामचंद्र श्रीवास्तव ने सत्यम के प्रयास की सराहना की। साहित्यकार व असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह 'रवि' ने बताया कि पुस्तक मध्यमवर्गीय युवाओं के संघर्ष और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान उनकी पीड़ा को सामने लाती है। संयोजक पंकज गुप्ता ने स्वागत तथा लेखक सत्यम गुप्ता ने आभार जताया। इस दौरान अतिथियों, समाज...