Sultanpur News: लेखपाल संघ के स्थापना दिवस पर मरीजों को बांटा फल
सुल्तानपुर, नवम्बर 14 -- Sultanpur News: बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 65 वां स्थापना दिवस शनिवार को तहसील बल्दीराय में उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के संस्थापक पं. मुरारीलाल शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इस मौके पर लेखपालों ने संगठन की एकता और मजबूती बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद संघ के पदाधिकारी व सदस्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचे, जहां मरीजों और जरूरतमंदों को फल वितरित किए गए। तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, राजस्व निरीक्षक अब्दुल हमीद व महेश प्रताप सिंह की मौजूदगी रही। तहसील इकाई अध्यक्ष संतराम यादव ने कहा कि लेखपाल संवर्ग के हितों की रक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों में भी संगठन की सक्रिय भागीदारी जारी रहेगी। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.