सुल्तानपुर, अक्टूबर 8 -- Sultanpur News: कादीपुर। लेखपालों की हड़ताल का असर अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं पर पड़ने लगा है। आय, जाति, निवास और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र नहीं बन पाने से अभ्यर्थी परेशान हैं। परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथियां नजदीक होने के कारण उन्हें आवेदन छूटने का डर सताने लगा है। तहसील क्षेत्र में कुल 109 लेखपाल हल्के हैं, जबकि सिर्फ 28 लेखपालों की तैनाती है। 81 हल्कों का काम अतिरिक्त प्रभार में चल रहा था। लेखपालों के अतिरिक्त हल्कों का काम बंद करने से इन क्षेत्रों में प्रमाणपत्र समेत अन्य राजस्व कार्य प्रभावित हैं। लेखपाल संघ के अध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि संघ आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: लेखपालों की हड़ताल से प्रमाण पत्र लंबित जब तक सरकार मांगों पर निर्...