सुल्तानपुर, जुलाई 25 -- Sultanpur News: चांदा। स्थानीय चांदा कोतवाली पुलिस ने घर से लापता हुई 19 वर्षीय युवती को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। चांदा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने तत्काल चांदा कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने पुलिस टीम का गठन कर युवती की तलाश शुरू कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...